थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
दिनांक- 21.08.2026
थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.08.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर कि सुचना पर मु0अ0सं0-128/26 धारा 103(1), 109(1), 352 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त 1. रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र राज इस्पेक्टर उर्फ पट्टर सिंह निवासी परमालपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. रविन्द्र कुमार सिंह पुत्र राज इंसपेक्टर सिंह निवासी परमालपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-128/26 धारा- 103(1), 109(1), 352 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक चाकू
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 मनोज कुमार राय थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 राजेश दुबे थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
4. का0 अखिलेश गोंड थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
5. रि0आ0 अंकित कुमार राय जनपद जौनपुर।.
UP Police
