बरावफात पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
बरावफात पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में आगामी *दिनांक 26.08.2026 को मनाए जाने वाले बरावफात पर्व* के दृष्टिगत *क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के *संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं आयोजकों* के साथ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* द्वारा सभी से *आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने* तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान *सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जुलूस/कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सावधानियों* के संबंध में भी जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता बरतने की बात कही गई।
