थाना मांची पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मांची पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

स्थानीय संवाददाता
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना मांची पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-49/2026 धारा 85, 82(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में नामजद 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. रामनारायण पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम केवटम टोली नउवा सोती, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
2. शिवप्रसाद पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम केवटम टोली नउवा सोती, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
