*नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान।*

*नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान।*मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल* क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा ने “पुलिस की पाठशाला” के माध्यम से नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 29.06.2026 को *कीर्तिपाली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज* में *”पुलिस की पाठशाला”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा,* के नेतृत्व में *यातायात प्रभारी, महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज तथा साइबर थाना की टीम* द्वारा नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों, गुड टच-बैड टच, महिला उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण किसी से साझा न करने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।*कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—*112 – आपातकालीन सेवा
1090 – महिला पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइनसोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]