पीडब्ल्यूडी मोड़ पर एक गौ वंश को गंभीर अवस्था में पाया गया

रविंद्र सिंह क्राइम संपादक
आज दिनांक 13.08.2025 सुबह 10:30 am पर पीडब्ल्यूडी मोड़ पर एक गौ वंश को गंभीर अवस्था में पाया गया। उसके पैर में कई दिनों पुराना गहरा घाव था, जो खुला रहने के कारण संक्रमित हो चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे।

सूचना मिलते ही सर्वप्रथम श्री आदरणीय गणेश मिश्रा जी, तुषार पटेल, अभिषेक तिवारी , शिवम् एवं अन्य सेवक तत्काल पहुंचे। और उसका तत्काल सही तरीके से उपचार किया गया
इस पुण्य कार्य में सभी सेवकों ने मिलकर मानवीय संवेदना एवं गौ सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
