23 वर्षीय युवक के शव की बरामदगी के बाद राजनीति शुरू……

जम्मू-कश्मीर में 23 वर्षीय युवक के शव की बरामदगी के बाद राजनीति शुरू हो गई है। उसके परिवार के साथ-साथ उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबुबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने जांच की मांग की है।सेना ने कुछ दिन पहले आतंकियों को सहयोग करने के आरोप में इम्तियाज़ अहमद को पकड़ा था। वहीं अब उसका शव एक नाले से मिला है।
