पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में…..

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है। आतंकवादियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। सिक्योरिटी फोर्सेस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली।सुरक्षा बलों को पुंछ के मारहोट गांव में आतंकी ठिकाना मिला है। जवानों ने ठिकाने से 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।
