सनराइजर्स हैदराबाद के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति…..

आईपीएल 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय, समयानुसार शाम 7.30 से मैच का प्रसारण शुरू होगा.टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखने के लिहाज से यह मैच हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. 10 मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक हैं और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है. प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.
