बंधा में डूबने से एक मासूम बालक की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम
बंधा में डूबने से एक मासूम बालक की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

टी. एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के अंतर्गत टोला हैठुआ में बंधा के गहरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा टोला हैठुआ में स्थित बंधा के गहरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्राम कोटा टोला हैठुआ थाना चोपन निवासी शिवकुमार का करीब 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बंधा में कुछ बच्चों को नहाते हुए देखा पानी की तरफ बढ़ गया और पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा । पानी की गहराई में डूबता हुआ मासूम को देखकर आसपास के स्थानीय लोग भी बंधा में कूद कर मासूम को पानी से बाहर निकले पर पानी में डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कोटा प्रहलाद चेरो मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दिया गया ।
