राजनाथ सिंह ने मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग को समर्पित वीरता संग्रहालय का उद्घाटन किया…..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग को समर्पित वीरता संग्रहालय का उद्घाटन किया। साथ ही भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रतिमा का भी अनावरण किया।रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के दौरे पर जाने वाले थे। मगर खराब मौसम के कारण वह नहीं जा सके। ऐसे में राजनाथ सिंह ने असम के तेजपुर से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और संग्रहालय का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। उन्होंने फरवरी 1951 में भारतीय प्रशासन को तवांग में लाने के लिए एक अभियान का बहादुरी से नेतृत्व करने वाले मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग के वीरतापूर्ण कार्य की सराहना की।
