जेक सलिवन और अजित डोभाल के बीच फोन पर बातचीत हुई…..

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सलिवन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना चर्चा का मुख्य विषय रहा।दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेंसर डेवलपमेंट, मानव रहित सिस्टम, क्वांटम फिजिक्स और अंडरसी डोमेन अवेयरनेस जैसी महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह सहयोग एक स्वतंत्र, खुली और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है, जो दोनों देशों के बीच साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है।
