ओबरा में सुभाष चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फुंककर जमकर नारेबाजी किया गया
ओबरा में सुभाष चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फुंककर जमकर नारेबाजी किया गया।

संवाददाता राजेश तिवारी
ओबरा / सोनभद्र – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई के द्वारा सुभाष चौराहे पर नगर मंत्री ऋषभ राज यादव के नेतृत्व में ममता सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी किया. इस दौरान पूर्व तहसील सहसंयोजक शिखर सोनी ने कहा की हम सभी को ज्ञात है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है जो शर्मसार करने वाली घटना है वहीं
विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है और टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गयी। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व ममता सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया इस दौरान
अनिकेत सिंह, अनमोल सेठ, रजत भाटिया, श्याम गिरी,नील प्रताप सिंह, अविनाश चौगले, रक्षित राज, विशाल वर्मा, विशाल सिंह, संतोष मिश्रा, सुजल गोंड, अभय चौहान, अंशित पाठक, रोहित सिंह, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
