नेता जी को वोट देकर विडियो वायरल करना पड़ा भारी , पुलिस ने लिया हिरासत में।

नेता जी को वोट देकर विडियो वायरल करना पड़ा भारी , पुलिस ने लिया हिरासत में।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र – स्थानीय नगर में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 80 के विधानसभा क्षेत्र 402 चोपन में एक कांग्रेसी नेता को वोट देकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा भारी | प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल साहनी नामक एक कांग्रेसी नेता ने लोकसभा निर्वाचन 80 के विधानसभा क्षेत्र 402 में अपना वोट देकर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने पर चोपन पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि जब लोकसभा निर्वाचन नियमावली में किसी भी प्रकार की एंड्राइड मोबाइल या डिवाइस को वोटिंग के दौरान ले जाना शख्त मना है तो यह व्यक्ति कैसे एंड्राइड मोबाइल ले गया और पीठासीन अधिकारी , पुलिस प्रशासन पोलिंग बूथ एजेंट का ध्यान इस ओर क्यों नहीं आकर्षित हुआ जोकि पूर्णतः अपराध की श्रेणी में आता है इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी मत्स्य जीवी सहकारी समिति के चुनाव में वोट के दौरान बैलेट बाक्स में स्याही डाला जा चुका है आगे देखना होगा कि क्या पोलिंग बूथ पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्यवाही होती है या नहीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]