राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़,चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने अचानक एक साथ इस्तीफा दे दिया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। क्योंकि चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने अचानक एक साथ इस्तीफा दे दिया है, जिससे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारी मुहैया कराने वाली एजेंसी के लिए संकट खड़ा हो गया है।

क्योंकि अब नई भर्तियां करनी पड़ेंगी, जो ऐन मौके पर संभव नहीं है। 23 कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद बीते दिन सिर्फ 13 कर्मचारी गणना करने पहुंचे, जिससे गणना का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ही काम पर रहे। बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो गया है। सामूहिक इस्तीफे के चलते ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी को बड़ा झटका लगा है, हालांकि इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध रखी है।

इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि मंदिर में चढ़ावा गणना का काम पहले दो शिफ्टों में होता था। प्रकरण सामने आने के बाद कई लोगों को हटाया गया। इसके बाद एहतियातन दो शिफ्टों का काम एक शिफ्ट में कर दिया गया। पहले जहां छह घंटे की ड्यूटी थी, उसे बढ़ाकर नौ घंटे कर दिया गया है।

सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक की शिफ्ट में काम लिया जा रहा था। इतना ही नहीं, पहले जहां उन सभी को 14755 रुपए मासिक पगार मिलती थी, उसे भी घटा दिया गया। यह पगार भी लोगों की अलग-अलग कर दी गई, यानी किसी की आठ तो किसी को ग्यारह हजार रुपए महीना। इसके अलावा महीने में मिलने वाली छुट्टियों की संख्या भी कम कर दी गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]