सिंगरौली संयुक्त मोर्चा के आहान पर एनसीएल खड़िया परियोजना में श्रमिक विरोधी लेबर कोड बिल के विरोध में खदान क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर मनाया गया।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक आज दिनांक 12 मई 2026 को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एनसीएल खड़िया परियोजना में श्रमिक विरोधी लेबर कोड बिल के विरोध में , केन्द्रीय श्रमिक संगठन के निर्देशानुसार एन सी एल खड़िया के खदान क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर मनाया गया।

इस दौरान संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित श्रमिक संगठनों में एटक के संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य प्रभाकर त्रिपाठी,सचिव सुभाष सिंह, एचएमएस के अध्यक्ष अटल बिहारी राम, आरसीएसएस( INTUC ) से सचिव शिवनाथ सिंह, अध्यक्ष सी एस सिंह, सीटू से वरीय पदाधिकारी शैलेंद्र चौबे, अध्यक्ष मनीष कुमार विश्वकर्मा, सचिव शक्ति सिंह , एसोसिएशन से धर्मेंद्र, अरविन्द शाखरकर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने संगठन के झंडों के साथ खड़िया परियोजना के बैरियर नंबर 1 के पास एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
संयुक्त मोर्चा ने कहा कि श्रम विरोधी लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाला है, जिसके खिलाफ आंदोलन आगे भी केन्द्रीय निर्देशानुसार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रमिक एवं संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]