आवारा कुत्ते की जान बचाने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई

विकासपुरी इलाके में आवारा कुत्ते की जान बचाने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर अन्य कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, विकासपुरी थाने को एक पीसीआर काल के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उपसस्थित दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक रमन कपूर ने बताया कि उनका बेटा अपने दो दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ता कार के सामने आ गया।

कार में सवार उनके बेटे और दोस्तों को कोई चोट नहीं आई

कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमाया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। कार मालिक रमन कपूर ने पुलिस को लिखित बयान देते हुए स्पष्ट किया कि कार में सवार उनके बेटे और दोस्तों को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने इस मामले में किसी भी प्रकार की पुलिसिया या कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई है।

किसी बाहरी व्यक्ति या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा

चूंकि यह हादसा केवल गाड़ी के असंतुलन के कारण हुआ था और इसमें किसी बाहरी व्यक्ति या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा, इसलिए पुलिस द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को तुरंत सड़क से हटवाया और बाधित हुए यातायात को फिर से सुचारू रूप से शुरू करवाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]