चोपन ब्लॉक के हरदी आंगनवाड़ी केंद्र पर समय से हुआ पोषाहार वितरण, महिलाओं ने जताया आभार

चोपन ब्लॉक के हरदी आंगनवाड़ी केंद्र पर समय से हुआ पोषाहार वितरण, महिलाओं ने जताया आभार

स्टेट हेड कार्यालय

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरछ में स्थित हरदी आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री हेमलता द्वारा पोषाहार का वितरण किया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े सभी लाभार्थियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से पोषाहार उपलब्ध कराया गया।

पोषाहार वितरण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए निर्धारित सामग्री का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री हेमलता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय से पोषण सामग्री पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

स्थानीय महिलाओं एवं लाभार्थियों ने बताया कि हरदी आंगनवाड़ी केंद्र पर नियमित रूप से समय से पोषाहार वितरण किया जाता है, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलती है। महिलाओं ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री हेमलता के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और वितरण प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से संपन्न होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली पोषण सामग्री बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। समय-समय पर केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती रहती है।

इस अवसर पर केंद्र से जुड़े कई लाभार्थी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]