रेवतीपुर संघ लोक सेवा आयोग ।। यूपीएससी(UPSC) ने वर्ष 2024 के सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम बीते रविवार की देर रात्रि को जारी कर दिया।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

किसान का बेटा बना (PCS) अधिकारी मयंक राय

गाजीपुर जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मयंक राय ने अपने पहले ही प्रयास में 64वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।मयंक की सफलता की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया।आज सोमवार को उनके पैतृक आवास पर ग्रामीणों ने उनके पिता अजय कुमार राय का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।मयंक का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) के पद पर हुआ है। उनके पिता अजय कुमार राय, जो एक किसान हैं, ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि मयंक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे।मयंक अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनकी माता मधु राय गृहिणी हैं। मयंक की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के एक निजी विद्यालय से हुई। उन्होंने वाराणसी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मथुरा के एक विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल की। इसके उपरांत उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।गांव के प्रधान प्रतिनिधि सतेन्द्र राय ने मयंक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और विश्वास जताया कि मयंक भविष्य में बड़े प्रशासनिक पदों पर कार्य करेंगे।इस अवसर पर अजय कुमार राय, माध्यमिक शिक्षा संगठन के प्रदेश मंत्री रघुवंश राय, सतेन्द्र राय, रामाशंकर यादव, वर्मा साह, छेदी राम, संजय राय, भुल्लन यादव, सिद्धान्त राय, हरिओम प्रसाद, विजय चौधरी, योगेंद्र राय और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]