थाना घोरावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-10/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना घोरावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-10/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 010/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू पुत्र इकरार निवासी – तकिया, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 21 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी।
उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल श्री विनोद यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.01.2026 को अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सरफराज उर्फ मुन्नू पुत्र इकरार निवासी – तकिया, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 21 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
01. प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. निरीक्षक अपराध शमशेर यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 अजय यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 संजय सिंह यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
05. का0 योगेश पटेल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
06. चालक हे0का0 आशुतोष राय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
