जनपद जौनपुर में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ

जनपद जौनपुर में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ ।

आज दिनांक 22.01.2026 को जनपद जौनपुर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन एवं श्री गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी SPEL जनपद जौनपुर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनपद जौनपुर के जनपदीय नोडल अधिकारी डा0 सोमारु राम प्रजापति, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स जौनपुर स्थित बहुउद्देशीय हाल में किया गया ।

इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इसके साथ ही नशाउन्मूलन एवं दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ दिलाई गयी ।
यह कार्यक्रम थाना लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर, व थाना बक्सा से संचालित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं के संज्ञानात्मक कौशल व लोक कौशल में सुधार है, इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी होगा साथ ही पुलिस के लिए भी यह एक ऐसा अवसर है कि युवा पीढ़ी में पुलिस मित्र बना सके, जिसके लिये उन्हे कानून और आपराधिक प्रकिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा । इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डा0 आशा रानी, डा0 अवधेश कुमार मौर्य, डा0 राजेश कुमार तिवारी, डा0अभिषेक कुमार कौशिक, आदि उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]