मारपीट व हत्या के प्रयास से सम्बंधित 01 महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
मारपीट व हत्या के प्रयास से सम्बंधित 01 महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 21.01.2026 को आवेदिका श्रीमती प्रियम्बदा राय पत्नी संजीव राय उर्फ शेरू ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी लिखित बदस्तख्त खुद के बाबत विपक्षीगण 1.हर्ष राय पुत्र आलोक राय 2. आलोक राय पुत्र दुधनाथ राय 3. लक्ष्मीना राय पुत्री आलोक राय 4. रामचन्द्र राय पुत्र महावीर राय निवासी गण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर 5. अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात वतफ्तीशी द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर आवेदिका के पति संजीव राय उर्फ शेरू ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से प्रहार करने के सम्बन्ध में दाखिल जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर 17/2026 धारा 191(3) /109 (1)/352 /351(3) बीएनएस बनाम 1.हर्ष राय पुत्र आलोक राय 2. आलोक राय पुत्र दुधनाथ राय 3. लक्ष्मीना राय पुत्री आलोक राय 4. रामचन्द्र राय पुत्र महावीर राय निवासी गण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर 5. अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 21.01.2026 को व0उ0नि0 मंशाराम गुप्ता मय हमराह का0 संजय यादव व का0 सुधीर साहू व म0का0 आकांक्षा सिंह के द्वारा के रवाना होकर अभियुक्तगण के घर से अभियुक्तगण 1.आलोक राय पुत्र दुधनाथ राय निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2. लक्ष्मीना राय पत्नी आलोक राय निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को समय करीब 20.40 बजे दिनांक 21.01.2026 को हिरासत पुलिस मे लिया गया दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च व मानवाधिकारी के आदेश निर्देश का पालन किया गया ।थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
बरामदगी का विवरणः-
1.एक अदद टंगारी 2. एक अदद नुकीला हथियार (आला कुन्द)
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.आलोक राय पुत्र दुधनाथ राय निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 52 वर्ष
2.लक्ष्मीना राय पत्नी आलोक राय निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 50 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1.मु0अ0सं0 17/26 धारा 191(3) /109 (1)/352 /351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.व0उ0नि0 श्री मंशा राम गुप्ता थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.का0 संजय यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.का0 सुधीर साहू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4.म0का0 आकांक्षा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]