एनटीपीसी में कार्यरत बरबरी कंपनी में मजदूरों की जान से खिलवाड़? पिकअप ट्रक में ठूंसकर ढुलाई का आरोप: संवाददाता रिपोर्ट

एनटीपीसी में कार्यरत बरबरी कंपनी में मजदूरों की जान से खिलवाड़? पिकअप ट्रक में ठूंसकर ढुलाई का आरोप:

राजू यादव क्राइम न्यूज़ सोनभद्र

शक्तिनगर। एनटीपीसी में कार्यरत एक निजी कंपनी बरबरी पर मजदूरों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि कंपनी मनमानी तरीके से पिकअप ट्रक में मजदूरों को भरकर प्लांट से कैंप तक ले जाती है। यह खतरनाक सिलसिला लंबे समय से लगातार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलिया नाला के पास जब पिकअप ट्रक के चालक से इस संबंध में सवाल किया गया तो चालक ने बताया कि उसे यह काम करने का आदेश “पीएम साहब” द्वारा दिया गया है। चालक के अनुसार, पीएम सागर सिंह साहब के निर्देश पर वह रोजाना मजदूरों को इसी तरह जोखिम भरे तरीके से प्लांट से कैंप तक पहुंचाता है। स्थानीय लोगों और मजदूरों का कहना है कि पिकअप ट्रक मजदूरों के परिवहन के लिए उपयुक्त नहीं है। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मजदूरों को खुले वाहन में ठूंस-ठूंसकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी और प्रबंधन आंखें मूंदे बैठे हैं।
सवाल यह है कि क्या मजदूरों की जिंदगी से खेल रहे इन जिम्मेदार अधिकारियों के पास इस लापरवाही का कोई जवाब है? या फिर प्रशासन और प्रबंधन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं?
मजदूरों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच हो, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मजदूरों के सुरक्षित परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से पहले उनकी जान बचाई जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]