पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर में वार्षिक खेल दिवस व कैरियर मेला का भव्य आयोजन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर में वार्षिक खेल दिवस व कैरियर मेला का भव्य आयोजन

राजू यादव क्राइम न्यूज़ सोनभद्र
शक्तिनगर/सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर, सोनभद्र में शासन के निर्देशानुसार 07 एवं 08 जनवरी 2026 को वार्षिक खेल दिवस एवं कैरियर गाइडेंस मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उमाकांत सिंह (स्पोर्ट्स ऑफिसर, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, वैढ़न मध्यप्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथियों डॉ. आई.पी. शुक्ला (नेत्र सर्जन, नेहरू हॉस्पिटल, जयंत), सुश्री शिवांगी सिंह (कैशियर, एसबीआई शक्तिनगर), श्री विजय कुमार दूबे (एथलेटिक्स कोच व गोल्ड मेडलिस्ट) तथा पीटीए अध्यक्ष परमेश्वर द्वारा प्रधानाचार्य श्री बुलबुल मिश्र के साथ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं—फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
अतिथियों ने खेलकूद के साथ-साथ कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं परिश्रम के महत्व से अवगत कराया।
07 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमलनयन दूबे के नेतृत्व में साइबर क्राइम, मिशन-5, विद्यालयों में खेल शिक्षा का महत्व, सड़क सुरक्षा एवं विद्यार्थी जीवन में अनुशासन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह ने विद्यालयों में इस प्रकार के खेल, कैरियर मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन की अनुशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती शालिनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
