बांग्लादेश के बाद अब ये देश भी नहीं खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप, बायकॉट की दे डाली धमकी

अगर बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेगा. पाकिस्तान ने बायकॉट की धमकी दी है हालांकि इससे पहले एक रिपोर्ट ऐसी भी आ चुकी है कि पाकिस्तान के नाम से चल रही बायकॉट की धमकी अफवाह है.
बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहता है और टूर्नामेंट में भाग न लेने का फैसला करता है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है.
पाकिस्तानी मीडिया में दो अलग-अलग रिपोर्ट
पूरे मामले में कई विरोधाभासी रिपोर्टें सामने आ रही हैं, इससे पहले टेलीकॉम एशिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि टूर्नामेंट से हटने का सवाल ही नहीं उठता. तब मीडिया में छपा था:
पाकिस्तान ने सिद्धांतों के आधार पर बांग्लादेश के रुख का समर्थन किया क्योंकि भारत के आग्रह पर उनके मैच पाकिस्तान से दुबई स्थानांतरित किए गए थे, लेकिन बांग्लादेश द्वारा दिए गए इसी कारण को स्वीकार नहीं किया गया, जो निराशाजनक है. पाकिस्तान विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन आयोजन से हटना कभी भी विकल्प नहीं था और न ही इस पर विचार किया गया.
आईसीसी ने आज की समय सीमा तय की
इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड के फुल मेंबर्स ने 21 जनवरी को हुई मीटिंग में बांग्लादेश के खिलाफ मतदान किया था. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव करने से साफ इनकार कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 16 सदस्यों में से 14 ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के विरोध में वोट दिया था. बांग्लादेश को 21 जनवरी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि देनी थी, लेकिन आईसीसी बोर्ड ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक और दिन का समय दिया है.
