श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बदलापुर द्वारा थाना सिंगरामऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बदलापुर द्वारा थाना सिंगरामऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया-

आज दिनांक-04.01.2026 को क्षेत्राधिकारी बदलापुर द्वारा थाना सिंगरामऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए गांव की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की समय से सूचना देने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क के तरीकों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करें।
क्षेत्राधिकारी बदलापुर द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि पुलिस और नागरिकों के परस्पर सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें। ग्राम चौपाल के अंत में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अपने सुझाव एवं समस्याएं रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]