पुतिन को गिरफ्तार कर सकते हैं 124 देश! इन-इन रूटों से भारत में दाखिल हो सकते हैं रूसी राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. चार साल बाद चार से पांच दिसंबर तक वे भारत के दौरे पर रहेंगे. वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आमंत्रित किया है. पिछले कुछ महीने में भारत रूस के रिश्तों में सुधार हुआ है.

मार्च 2023 में इंटरनेशनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया था. उन्हें अदालत ने यूक्रेन में कथित युद्ध अपराध का दोषी माना है. इस वॉरेंट के बीच पुतिन भारत आ रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस वॉरेंट के बारे में….

क्या है इंटरनेशनल कोर्ट?

नीदरलैंड्स के हेग में मौजूद इंटरनेशनल कोर्ट एक वैश्विक अदालत है. 2002 में इसकी स्थापना हुई थी. आईसीसी को 124 देशों ने मान्यता दी है. इस अदालत के पास दुनिया के किसी भी नेता, व्यक्ति, संस्थान के खिलाफ गंभीर अपराधों के लिए मुकदमा चलाने का अधिकार है. मार्च 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी हुआ था, बावजूद इसके दूसरे देशों द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की आशंका कम है.

रूस यूक्रेन ICC के सदस्य नहीं है. वॉरेंट पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव का कहना है कि अन्य देशों की तरह रूस भी आईसीसी के अधिकारों को मान्यता नहीं देता है. कानूनी तौर पर रूस के लिए इस अदालत के आदेश का कोई महत्व नहीं है.

भारत आईसीसी का हिस्सा नहीं

रूस की तरह ही भारत भी आईसीसी का हिस्सा नहीं है. नई दिल्ली ने इसके मुख्य समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं. भारत इसी वजह से इसकी शर्तों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है. पहले भी भारत ऐसे नेताओं की मेजबानी कर चुका है, जिनके खिलाफ आईसीसी की कार्रवाई हो रही है. जैसे- सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर हसन अल-बशीर 2015 में भारत आए थे.

इन रूटों से भारत आ सकते हैं पुतिन

दुनिया के 124 देश आईसीसी को मान्यता देते हैं, जिस वजह से पुतिन की वे देश गिरफ्तारी कर सकते हैं. इसी वजह से पुतिन सुरक्षित मित्र देशों से भारत आएंगे. आइये जानते हैं, उन रूट्स के बारे में जिससे वे सुरक्षित रूप से नई दिल्ली पहुंच सकते हैं….

  • रूट नंबर 1- रूस से वाया तेहरान होते हुए भारत
  • रूट नंबर 2- रूस से अजरबैजान के बाकु होते हुए भारत
  • रूट नंबर 3- काबुल होते हुए भारत
  • रूट नंबर 4- डायरेक्ट रूट से भारत
  • रूट नंबर 5- उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए भारत
  • रूट नंबर 6- कजाखस्तान के अल्माटी होते हुए भारत
Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]