ह्वाइट हाउस में राष्ट्रपति से मिले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, ट्रंप ने कहा-“मुझे अब भी कह सकते हो फासीवादी”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई पहली आमने-सामने की मुलाकात हुई। दोनों नेता एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।
ऐसे में ह्वाइट हाउस में ममदानी और ट्रंप के बीच हुई इस बैठक ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इस दौरान एक पल ऐसा आया, जब ट्रंप ने ममदानी को कहा कि आप अब भी मुझे फासीवादी कह सकते हो। आइये आपको इस मुलाकात के हर पल से अपडेट कराते हैं।
चुनावी अभियान में ट्रंप और ममदानी ने एक दूसरे पर किया था तीखा हमला
चुनावी अभियान के दौरान जोहरान ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए थे। ट्रंप ने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट लुनैटिक’, ‘जिहादी’ और ‘यहूदी-विरोधी’ कहा था, जबकि ममदानी ने ट्रंप को ‘डेस्पॉट’ और ‘फासीवादी’ करार दिया था। मगर ओवल ऑफिस में यह दुश्मनी तब एक हंसी-मजाक में बदल गई, जब ट्रंप ने ममदानी को ‘फासीवादी’ कहने की खुली छूट दे दी।
