बिहार में चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान, मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका जैसी बना दूंगा

बिहार में चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका जैसी बना दूंगा. सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों को वर्ल्ड स्टैंडर्ड के बनाकर दूंगा.
3 नवंबर को रैली में उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका के बराबर बना दूंगा. ये मेरा वचन है. मैं एक से एक ब्रिज बना दूंगा. कोई कठिनाई नहीं है. कुछ भी किया जा सकता है. मैं आप पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं. ये आपका पैसा है. आप मालिक हैं और हम नौकर. हम ईमानदारी से आपकी सेवा करते हैं. इसीलिए आपने हमें चुना है.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि ये जो कुछ भी हुआ है, इसका श्रेय मुझको है, नीतीश जी को है, मोदी जी को है, नहीं. इसका श्रेय किसी को है तो जनता को है. अगर आप जनार्दन सिंह को नहीं जिताते, एनडीए को जीत मिली मिलती, मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो मैं मंत्री नहीं बनता. ये आपने बनाया है. मैं आपके कारण बना हूं. इसलिए मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बिहार को सुखी, संपन्न और शक्तिशाली बनाना है.
