“मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सोनभद्र पुलिस की पहल

“मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सोनभद्र पुलिस की पहल

“मिशन शक्ति अभियान – महिलाओं को जागरूक और सशक्त बना रही सोनभद्र पुलिस”

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्कों को सक्रिय किया गया है। महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जा रहा है एवं त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। महिला बीट अधिकारियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जागरूकता गोष्ठियाँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं एवं महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 1930, 112 एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की जानकारी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारीगण द्वारा “मिशन शक्ति” की गतिविधियों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में थाना स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

*जनपद पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक महिला व बालिका अपने को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर सके।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]