अश्विनी वैष्णव ने सरकारी विज्ञापन को लेकर भी किया बड़ा ऐलान……

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय की आंतरिक संरचना को मजबूत करने और पारंपरिक मीडिया, नए मीडिया तथा क्रिएटर इकॉनमी को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है.शुक्रवार को वैष्णव ने बताया कि अब हम सभी मंत्रालयों में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं. हर मंत्रालय में प्रासंगिक विशेषज्ञता वाले वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए जाएंगे, ताकि संचार से जुड़े मुद्दों में निरंतरता और सक्रिय भागीदारी बनी रहे. इसके लिए एक समर्पित टीम बनाई गई है जो बैकग्राउंडर्स तैयार करती है
