उदयनिधि स्टालिन के बयान पर फिर विवाद; बीजेपी ने उठाए सवाल..…

दीवाली के पर्व की धूम पूरे देश में गूंज रही हैं। पीएम मोदी से लेकर कई दिग्गज हस्तियों ने दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन की बधाई पर विवाद खड़ा हो गया है।एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा, “जब मैं मंच पर पहुंचा, तो कई लोगों ने मुझे गुलदस्ते और किताबें दीं। कई लोगों को समझ नहीं आया कि मुझसे क्या कहें? कुछ लोग सोच रहे थे कि मुझे दीवाली की बधाई दें या नहीं? क्या होगा अगर मैं नाराज हो गया। हालांकि, जिन लोगों को इसमें आस्था है, उन्हें मैं दीवाली की मुबारकबाद देता हूं।”
