बिहार चुनाव से 61 उम्मीदवारों ने वापस लिया अपना नाम….

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तैयारियां अब अंतिम दौर में है. हर दल चुनाव जीतने के लिए जी-जान लगा रहे हैं. दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है.साथ ही पहले चरण की 121 सीटों पर नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी खत्म हो गई है. बता दें, पहले चरण की वोटिंग छह नवबंर को तो दूसरे चरण की वोटिंग 14 नवंबर को होगी.पहले चरण में कुल 1375 उम्मीदवारों के नामांकन सही मिले हैं. स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो गई है. 61 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब 1314 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं, जो छह नवंबर को अपनी किस्मत आजमाएंगे .

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]