सनातन के बाद अब उदयनिधि स्टालिन ने फोड़ा ‘दीवाली बम’, तमिलनाडु की सियासत में मचा घमासान…….

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दिवाली पर ऐसी शुभकामनाएं दीं, जिस पर विवाद मच गया है. बीजेपी ने उन पर हिंदुओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है.एक कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं मंच पर पहुंचा तो कई लोगों ने मुझे गुलदस्ते, किताबें दीं और कुछ को समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या बताएं. कुछ लोग मुझे दिवाली की शुभकामनाएं देने में झिझक रहे थे. उन्होंने सोचा कि अगर हम शुभकामनाएं देंगे तो क्या होगा अगर वह नाराज हो गए? मैं उन लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा हूं जिनकी आस्था है.47 वर्षीय स्टालिन के इस बयान से बवाल मच गया है. बीजेपी नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौदाराजन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वे मूलतः हिंदू हैं चाहे वे इससे सहमत हों या नहीं. हम केवल उन्हीं लोगों को शुभकामनाएं नहीं देंगे जो इसमें आस्था रखते हैं. मैं उदयनिधि की टिप्पणी की कड़ी निंदा करती हूं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]