Samsung Galaxy Tab A11: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट, इसमें है 5100mAh बैटरी और 8.7 इंच बड़ी डिस्प्ले

सैमसंग ने भारत में चुपचाप अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Tab A11 टैबलेट ऑक्टा-कोर चिपसेट, 8.7 इंच बड़ी डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स हैं।गैलेक्सी टैब ए11 को 2023 में लॉन्च हुए Galaxy Tab A9 के अपग्रेडेड वेरियंट के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे जैसे फीचर्स हैं। जानें नए सैमसंग स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Samsung Galaxy Tab A11 Price in India

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए11 के वाई-फाई वेरियंट वाले 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है। जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 17,999 रुपये है।

गैलेक्सी टैब ए11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले सेल्युलर वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह टैब ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]