डिस्ट्रिक्ट रिस्पोंसिव गवर्नेस ग्रुप समिति कलेक्टर ने किया गठन
डिस्ट्रिक्ट रिस्पोंसिव गवर्नेस ग्रुप समिति कलेक्टर ने किया गठन
सिंगरौली 9 सितम्बर 2025 / राज्य शासन जारी निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट रिस्पोंसिव गवर्नेस ग्रुप समिति का गठन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होगे। तथा नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश होगे तथा सहायक नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग होगे।
समिति में वन मण्डालाधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,कार्यपालन यंत्रीलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सिंगरौली,महाप्रबंधक जल जीवन मिशन, सिंगरौली,जिला नोडल एसएमटी सिंगरौली समस्त डीएमटीएस ,समस्त बीएमटीएस, ,प्रतिनिधि एनजीओ सीएसओ ग्राम सुधार समिति सदस्य होगे। समिति जिला स्तरीय कार्ययोजना विकसित करेगी तथा गैप एनालिसिस एवं लाइन विभागों के साथ समन्वय, विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के साथ मासिक प्रगति आदि के संबंध में समीक्षा करेगी।
