कर्मयोगी आईजीओटी पर सीखें सप्ताह का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक

कर्मयोगी आईजीओटी पर सीखें सप्ताह का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक

सिंगरौली 9 सितम्बर 2025/मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में “कर्मयोगी आईजीओटी पर सीखें सप्ताह” का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान सभी शासकीय और संविदा अधिकारी-कर्मचारी आईजीओटी पोर्टल एप के माध्यम से कम से कम दो प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करेंगे। आईजीओटी पोर्टल पर 1800 से अधिक अंग्रेजी और 200 से अधिक हिंदी कार्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण को आसान बनाने हेतु मोबाइल एप भी जारी किया गया है। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो विभागीय समन्वय और कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने सभी शासकीय सेवकों को 15 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले कर्मयोगी आईगोट प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है । उपरोक्त के लिए समस्त विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो को मास्टर ट्रेनरो द्वारा जिला एवं खण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने अधिनस्थ अधिकारियो कर्मचारियो को अधिक से अधिक आईगोट पोर्टल अंतर्गत पाठ्क्रमो में पंजीकृत कर प्रशिक्षण दिलाए। ग्रुप एक्टीविटी के माध्यम से भी अधिकारी कर्मचारियो को प्रशिक्षण उपलंब्ध करायें। सर्वधिक कोर्स करने वालो को जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]