खड़िया क्षेत्र में आज क्षेत्रीय स्तर की नौवीं द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई

खड़िया क्षेत्र में आज क्षेत्रीय स्तर की नौवीं द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

आज खड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री के डी जैन की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्तर की नौवीं द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत कोल इंडिया एंथम से हुई तथा सुरक्षा की शपथ एरिया सेफ्टी ऑफिसर श्री जे के प्रसाद के द्वारा दिलाई गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना अधिकारी श्री आर के अवस्थी द्वारा अध्यक्ष महोदय सहित सम्मानित जेसीसी सदस्यों का एवं विभिन्न विभाग के अध्यक्षों व उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का वाणी से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान खदान क्षेत्र में सुरक्षा के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं समय सीमा में सुरक्षा उपकरणों के खरीद एवं सुरक्षा संबंधित कार्यों को करने का निर्देश अध्यक्ष महोदय द्वारा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल आठवीं बैठक में उठाएं गए मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और उनके संबंध में किए गए कार्यों का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान जेसीसी सदस्य (अध्यक्ष एवं सचिव) क्रमशः सीएमएस से श्री ऋषि संदीप सिंह एवं श्री सुभाष सिंह , एचएमएस से श्री अटल बिहारी राम एवं श्री राम लल्लू गुप्ता, आरसीएसएस से श्री सी एस सिंह एवं श्री
एस एन सिंह मौजूद रहे ।

प्रबंधन की तरफ से परियोजना अधिकारी श्री आर के अवस्थी सहित स्टॉफ अधिकारी (खनन) श्री हितेश देशलहरे, प्रभारी स्टाफ आधिकारी (मानव संसाधन) श्री अभय कुमार सिंह, मैनेजर माइन श्री संतोष कुमार, श्री ए पी सिंह, स्टाफ अधिकारी (विद्युत एवं यांत्रिकी) , श्री वी दुर्गा प्रसाद स्टाफ अधिकारी (एक्सकैवेशन) श्री ए के बंसल स्टाफ अधिकारी (सिविल),श्री गोविंद शर्मा क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, महाप्रबंधक के तकनीकी सचिव श्री वीके राय,विभागाध्यक्ष (सामग्री प्रबंधन)श्री प्रवीण कुमार, डॉ संतोष तिवारी एरिया मेडिकल ऑफिसर, श्री सुशील कु सिंह कोलियरी सेफ्टी ऑफिसर, श्री तबरेज, वर्कमैन इंस्पेक्टर, अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा अधिभार हटाव में लगी विभिन्न संविदा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन श्री अमरेंद्र कुमार नोडल अधिकारी (सीएसआर) द्वारा किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]