पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा नेपाल में हिंसा/प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया गया

दिनांक 09.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा नेपाल में हिंसा/प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया गया ।

सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व डॉ0 राजा गणपति आर. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 09.09.2025 को नेपाल राष्ट्र में आंदोलन/हिंसा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण व पैदल गश्त किया गया तथा सम्बन्धित को कड़ी निगरानी/ सतर्कता बनाये रखने के सम्बन्ध मे निर्देश दिया गया और

एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी । पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है । जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा सम्भव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन को दें । इस दौरान असिस्टेंट कमाण्डेंट एसएसबी, विश्वजीत सौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर तथा पुलिस व एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]