श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना लाइन बाजार का औचक निरीक्षण किया गया
आज दिनांक 23.08.2025 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना लाइन बाजार का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ–सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया गया। थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें जनता से संवेदनशील व्यवहार रखने व लंबित प्रकरणों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव व कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं जनसुनवाई से संबंधित मामलों पर भी समीक्षा की गई।
