क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार (गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, वारावफात, रबी-उल-अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा) के दृष्टिगत थानाक्षेत्र खेसरहा के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ थाना खेसरहा पर पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी

दिनांक 21-08-2025 जनपद सिद्धार्थनगर

क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार (गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, वारावफात, रबी-उल-अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा) के दृष्टिगत थानाक्षेत्र खेसरहा के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ थाना खेसरहा पर पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आज दिनांक 21-08-2025 को थाना खेसरहा पर आगामी त्योहारों (गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, वारावफात, रबी-उल-अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा) के दृष्टिगत त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियो, धर्मगुरुओं/सदस्यों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गई । सभी को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक, त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश/निर्देश से अवगत कराया गया । उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को भी सुना गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान अनूप कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष खेसरहा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]