थाना रामपुर पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर तलवार से केक काटने वाले अभियुक्त को दो नाजायज तलवार के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना रामपुर पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर तलवार से केक काटने वाले अभियुक्त को दो नाजायज तलवार के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए प्र0नि0 देवानन्द मय हमराह कर्म0गण द्वारा ग्राम सिरौली के प्रजापति तिराहा से जन्माष्टमी के पर्व पर तलवार से केक काटने वाले अभियुक्त हरिओम उर्फ लालू यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर को दो नाजायज नुकीली तलवार के साथ पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. हरिओम उर्फ लालू यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-140/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. दो नाजायज नुकीली तलवार।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1. देवानन्द रजक प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 रवि कुमार सिंह,का0 सोनू यादव थाना रामपुर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]