थाना शाहगंज पुलिस द्वारा बरामदगी माल फड़ रु0 1200/- व जामा तलाशी से 550/- रु व ताश के 52 पत्ते व मय 07अदद मो0सा0 मय 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा बरामदगी माल फड़ रु0 1200/- व जामा तलाशी से 550/- रु व ताश के 52 पत्ते व मय 07अदद मो0सा0 मय 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में उ0नि0 प्रशांत कुमार सिंह मय हमराह द्वारा जरिए मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद रोड पर कपिला पशु आहार संजय सिंह के मकान के पीछे खाली पड़े जमीन पर मकान के आड़ में 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया गया जबकि अंधेरा होने के कारण अन्य व्यक्ति भाग गए। मौके से ताश के 52 पत्ते व माल फड़ का 1200/-रु0 व जामा तलाशी से 550/- रु तथा मौके से 07 वाहन मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-285/2025 धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बनाम 1.सोनू अग्रहरी पुत्र उमाकान्त अग्रहरी निवासी चूडी मोहल्ला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. विनोद कुमार पुत्र रामबचन निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज जौनपुर, 3. मोसीन पुत्र सलमान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जौनपुर व अन्य व्यक्तियों के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सोनू अग्रहरी पुत्र उमाकान्त अग्रहरी निवासी चूडी मोहल्ला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.विनोद कुमार पुत्र रामबचन निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज जौनपुर।
3.मोसीन पुत्र सलमान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जौनपर।
बरामदगी विवरण-
1.माल फड़ रु0 1200/-रुपये, जमा तलाशी से 550/- रुपये, ताश के 52 पत्ते तथा 07 मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी टीम-
1.प्र0नि0 श्री दीपेंद्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 प्रशांत कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]