डीआईजी बस्ती द्वारा थाना डुमरियागंज का किया गया औचक निरीक्षण

डीआईजी बस्ती द्वारा थाना डुमरियागंज का किया गया औचक निरीक्षण ।
डुमरियागंज कस्बे मे पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त ।
संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

आज दिनांक 01.08.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा थाना डुमरियागंज का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदीगृह थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने,कार्यालय/थाना परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन कराने, वांछित

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं/एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा एएसपी सिद्धार्थनगर व पुलिसबल के साथ श्रावण मास व त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत डुमरियागंज चौराहे से बैदौलागढ़ मार्ग तक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । भ्रमण/पैदल गश्त के उपरान्त थाना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण को हटाने, जाम की समस्या समाप्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री बृजेश कुमार वर्मा , थाना प्रभारी डुमरियागंज व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
#UPPolice
#siddharthnagpol

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]