केराकत पुलिस टीम द्वारा हत्या में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
केराकत पुलिस टीम द्वारा हत्या में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक- 30.07.2025 को ग्राम पसेंवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि मै अपने भाई शमसेर उर्फ साधू चौहान के साथ अपने खेत में पानी देखने गये थे, कि मई रोड गोदाम के पास पोस्ट (पसेंवा) के पास समय करीब 12.30 बजे दिन में पुराने विवाद को लेकर मेरे गांव के ही किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिंह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह व डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक अपने हाथ में लाठी डण्डा कुल्हाड़ी व असलहा के साथ आये और कहने लगे कि साले तुम लोगों का मन बढ़ गया है और हम लोगों पर लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करना प्रारम्भ किया जिससे मुझे व मेरे भाई साधू उर्फ शमसेर चौहान को काफी चोटें आयी जब गांव के लोग आये तो वह भाग गये मै अपने भाई साधू उर्फ समशेर सिंह को जिन्हे काफी चोटें आयी लाद फान कर सरकारी अस्पताल केराकत ले आया जहां पर डाक्टर ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। आवेदक के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/25 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस बनाम 1.किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह 2.कौशल सिंह पुत्र बब्लू सिंह 3.प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह 4.डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह 5.जीशू पाठक पुत्र बब्लू पाठक के विरुद्ध थाना केराकत जनपद जौनपुर पर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 01.08.2025 को मै प्रभारी निरीक्षक मय हमराह व निरीक्षक अपराध के सुरागरसी पतारसी करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना में नामित/प्रकाश में आये अभियुक्त ओमकार सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह नि0 पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार शुदा अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त की घटना में सम्मिलित होना स्वीकार किया मौके पर ही फर्द बरामदगी तैयार कर सर्व मोहर कर नमूना मोहर तैयार कर कब्जा पुलिस में लेकर थाना हाजा आया तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को अन्दर हवालात दाखिल कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गयी। अभियुक्त को लाकर थाना हाजा दाखिल किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-209/25 धारा-103(1)/190/191(2)/191(3)115(2)/352 बीएनएस थाना केराकत जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.ओमकार सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बब्लू सिंह नि0 पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1-अवनीश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक केराकत जौनपुर।
2-विजय शंकर यादव निरीक्षक अपराध थाना केराकत जौनपुर।
3-हे0का0 राकेश कुमार सिंह थाना केराकत जौनपुर।
4-हे0का0राजेश कुमार सिंह थाना केराकत जौनपुर।
5-हे0का विनोद यादव, थाना केराकत जौनपुर।
6-हे0का0नन्दलाल यादव, थाना केराकत जौनपुर।
