थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना से सम्बन्धित 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद

थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना से सम्बन्धित 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद-

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-30.07.2025 को ग्राम पसेंवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि मै अपने भाई शमसेर उर्फ साधू चौहान के साथ अपने खेत में पानी देखने गया था, कि मई रोड़ गोदाम पोस्ट (पसेंवा) के पास समय करीब 12.30 बजे दिन में पुराने विवाद को लेकर मेरे गांव के ही किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, व डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक अपने हाथ मे लाठी डण्डा कुल्हाड़ी व असलहा के साथ आये और कहने लगे कि साले तुम लोगों का मन बढ़ गया है, मुझे और मेरे भाई पर लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करना प्रारम्भ किये जिससे मुझे व मेरे भाई साधू उर्फ शमसेर चौहान को काफी चोटे आयी। जब गांव के लोग आये तो वह भाग गये, मैं अपने भाई साधू उर्फ समशेर सिंह को जिन्हे काफी चोटे आयी लाद फांन कर सरकारी अस्पताल केराकत ले आया, जहां पर डाक्टर ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। इस प्रार्थना पत्र पर किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/25 धारा-103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक-31.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह व निरीक्षक अपराध मय हमराह मुकदमा उपरोक्त घटना में नामित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1 -कुँवर सिंह उर्फ डब्लू पुत्र समरबहादुर सिंह 2- कौशल सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह 3- प्रिंस सिंह पुत्र शशिकान्त सिंह उर्फ सेसई सिंह 4-अमन पाठक उर्फ डीसू पुत्र संजय पाठक उर्फ बबलू पाठक 5-दीपक सिंह पुत्र स्व0शारदा सिंह निवासीगण पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर बेलाव पुल व मंदिर के मध्य जो गिरफ्तारी के डर से झाडियो के पास से छिपकर बैठे थे, को गिरफ्तार किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में चेक पोस्ट बेलाव पर गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण मुकदमा उपरोक्त की घटना से सम्मिलित होना स्वीकार किये तथा अभियुक्त कुँवर सिंह उर्फ डब्लू उपरोक्त द्वारा मुकदमा उफरोक्त की घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल चाकू बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-209/25 धारा-103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस थाना केराकत जौनपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-कुँवर सिंह उर्फ डब्लू पुत्र समरबहादुर सिंह।
2-कौशल सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह।
3-प्रिंस सिंह पुत्र शशिकान्त सिंह उर्फ सेसई सिंह।
4-अमन पाठक उर्फ डीसू पुत्र संजय पाठक उर्फ बबलू पाठक।
5-दीपक सिंह पुत्र स्व0शारदा सिंह निवासीगण पसेंवा थाना केराकत जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-अवनीश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक केराकत जौनपुर
2-विजय शंकर यादव, निरीक्षक अपराध थाना केराकत जौनपुर
3-उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना केराकत जौनपुर
4-उ0नि0 आशुतोष गुप्ता, थाना केराकत जौनपुर
5-हे0का0 राकेश कुमार सिंह, हे0का0राजेश कुमार सिंह, हे0का विनोद यादव, हे0का0नन्दलाल यादव, हे0का0रणजीत सिंह, हे0का0अजय यादव, हे0का0संजय यादव, का0जितेन्द्र कुमार, का0अनिल कुमार सिंह थाना केराकत जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]