थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर।
थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक-20.07.2025 को थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग की जा रही थी कि मुखवीर खास द्वारा बताया गया कि मु0अ0स0-41/2025 धारा 316(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अजय कुमार उर्फ टिन्कू रसिकापुर विलासन रमदेईया तिराहा के पास तिराहे पर दिखाई पड़ा है उसके पास प्लास्टिक की बोरी मे सामान भी है उक्त सूचना पर अभियुक्त-1 अजय कुमार उर्फ टिन्कू पुत्र महादेव निवासी ग्राम बर्जीखुर्द थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.अजय कुमार उर्फ टिन्कू पुत्र महादेव निवासी ग्राम बर्जीखुर्द थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र 35 वर्ष।
बरामदगी–
1.01 जैग लोहे का, 01 राड लोहे का व 01 विलपाना सील मुहर मय नमूना मुहर व 2150 रुपये
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 जीउत बन्धन प्रसाद थाना महराजगंज जिला जौनपुर।
2. हे0का0 मनोज गौड़ थाना महराजगंज जौनपुर।
3. हे0का0 अरुण यादव थाना महराजगंज जौनपुर
