मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में जनपद के भिन्न-भिन्न थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओ को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
दिनांक 10.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में जनपद के भिन्न-भिन्न थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओ को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज-05 अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.07.2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के भिन्न-भिन्न थानों की महिला

बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे व ट्रैफिक नियम के बारे मे जानकारी दी गई तथा महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावरलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।
