भारी ट्रैफिक के दौरान ढहा वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल

गुजरात में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। महिसागर नदी पर बना एक 43 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर गिर गया जिससे उस पर से गुजर रहे कई वाहन नदी में जा गिरे। इस दर्दनाक घटना में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
भारी ट्रैफिक के दौरान ढहा वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल
यह हादसा उस वक्त हुआ जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर भारी ट्रैफिक था। अचानक पुल के ढह जाने से कई गाड़ियां जिनमें संभवतः कारें और ट्रक शामिल थे महिसागर नदी में गिर गईं। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर खतरनाक ढंग से लटका हुआ दिखाई दे रहा है जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।
