सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी….


सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 450 रुपये चढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।इससे पहले बुधवार को सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई थी, जबकि मंगलवार को इसमें 1,200 रुपये की बड़ी तेजी देखी गई थी और यह 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी तरह, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 400 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]