सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे से कहा…….

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे से बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने हालांकि कहा कि मामले में अभी तक कोई ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल नहीं की गई है और जांच अब भी जारी है। दिशा की आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी।
मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय में पिछले महीने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा कि पूर्व ‘सेलिब्रिटी मैनेजर’ दिशा सालियान ने आत्महत्या की है और मौत के इस मामले में कोई साजिश नहीं पाई गई।
इस बीच, दिशा के पिता सतीश सालियान ने फिर से आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या की गई।
